फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नशे में युवक ने आत्महत्या करने की पोस्ट डाली, मेटा से अलर्ट आने पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पति के शराब पीकर आने पर दंपती के बीच विवाद हो गया। नशे की हालत में युवक ने आत्महत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर शेयर कर दिया। मेटा से अलर्ट आने के बाद अल्हागंज पुलिस ने उसे बचाया है। युवक की काउंसलिंग की गई है।
विज्ञापन

अल्हागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले युवक किसी काम से कस्बे में आया था। वहां उसने शराब पी ली और घर पहुंच गया। पति के शराब पीकर आकर आने पर दंपती में विवाद हो गया। युवक ने आत्महत्या करने की बात कहते हुए वीडियो बनाया और फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।
इसके बाद अपना व पत्नी का मोबाइल तोड़ दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पड़ने के बाद मेटा से मीडिया सेल के पास सूचना आई। इसके बाद युवक की लोकेशन तलाश कर अल्हागंज पुलिस को सूचना दी गई। हल्का उप निरीक्षक नगेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।
विज्ञापन

युवक घर में शराब के नशे की हालत में मौजूद मिला। पुलिस ने युवक की काउंसलिंग की। उसके पिता, पत्नी व अन्य परिजनों की उपस्थिति में समझाया। युवक ने मोबाइल तोड़ने से इन्कार किया। बताया कि उसके बेटे ने मोबाइल तोड़ा है। पुलिस ने उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें