फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में बहू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, ससुर ने भी दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Wed, 16 Apr 2025 12:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। नशे में धुत व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी बहू की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने भी जान दे दी। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में गांव हटीपुर कुरिया निवासी सर्वेश की 30 वर्षीय पत्नी सुमित्रा की उसके ससुर राजपाल ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वह बहू को गांव में जाने से रोकता था। बताते हैं कि मंगलवार की रात आरोपी ने शराब के नशे में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली। गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटका मिला। 

विज्ञापन

शराब पीकर आया था ससुर 
ट्रक चलाने वाले सर्वेश ने सात साल पहले मध्यप्रदेश के सतना की रहने वाली सावित्री से विवाह किया था। सावित्री का दूसरा विवाह होने के चलते उसके साथ सात साल की बेटी रागिनी भी आई थी। सर्वेश ट्रक लेकर गया हुआ था। बताया गया है कि मंगलवार रात राजपाल शराब पीकर आया और उसने हंगामा किया था। बताते हैं कि उसके मना करने के बावजूद सावित्री गांव में दावत में चली गई थी। 

यह भी पढ़ें- बरेली दुष्कर्म कांड: स्केच से आरोपी की पहचान नहीं कर सकी पीड़िता, सिटी स्टेशन के पास हुई थी दरिंदगी
 

कुल्हाड़ी से किए छह-सात वार 
रात में राजपाल को लोगों ने समझाकर शांत कर दिया। आधी रात में किसी समय राजपाल ने कुल्हाड़ी से छह-सात वार कर सावित्री की हत्या कर दी। मृतका के कान, गर्दन और हाथ आदि पर कुल्हाड़ी से वार किए गए। सुबह सात साल की रागिनी जागी तो उसे मां बिस्तर पर नहीं मिली। उसने बाहर निकलकर देखा तो मकान में ही सावित्री का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 
मां का शव देख बेटी चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए। आरोपी की पत्नी भी मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सदर प्रयाक जैन भी मौके पर पहुंचे।

एसपी ने आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया। सुबह करीब 11 बजे उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हत्या की वजह क्या रही, इसका पता नहीं चल सका है। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें