फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीआरएम ने किया विंडो निरीक्षण, सतर्क रहे अधिकारी-कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को विंडो निरीक्षण किया। उनके आगमन को देखते हुए रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से सतर्क रहे। उनकी स्पेशल ट्रेन पास होने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन

डीआरएम के कार्यक्रम को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुबह से तैयारियों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया गया था। प्लेटफॉर्म और रेलवे लाइन की सफाई की गई, साथ ही आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म पर घूमने वाले मानसिक रूप से बीमार और कूड़ा बीनने वालों पर निगाह रखी। उनके मिलने पर स्टेशन से बाहर कर दिया।
करीब दस बजे ट्रेन शाहजहांपुर से पास हुई तो कर्मचारियाें ने राहत की सांस ली। इसके बाद रोजा स्टेशन पर उनकी गाड़ी प्लेटफॉर्म तीन पर रोकी गई। यहां से लोको पायलट दूसरे सवार हुए और ट्रेन को रवाना किया। रोजा जंक्शन से सीतापुर तक ऑटोमेटिक क्षेत्र चालू होना है। इसके चलते डीआरएम निरीक्षण करने आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें