फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीईओ पर कार्रवाई नहीं होने पर गांधी प्रतिमा के सामने रखा मौन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में गांधी भवन के सामने मौन बैठे ​प्राथमिक ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) तिलहर पर कार्रवाई न करने पर गांधी भवन में बापू की प्रतिमा के सामने एक घंटे तक मौन रखा। आरोप है कि बीईओ ने शिक्षिकाओं से अभद्रता की। शिकायत करने के बावजूद अधिकारी सुन नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

तिलहर के प्राथमिक विद्यालय चकुलिया की शिक्षिका प्रियंका व राजवती के प्रसूति अवकाश पर होने के बावजूद बीईओ ने निरीक्षण कर स्कूल बंद दर्शाकर बीएसए को आख्या देकर वेतन रुकवा दिया। आरोप है कि बीईओ ने शिक्षिका प्रियंका को विद्यालय में आकर धमकाया। शिक्षक संगठनों ने बीएसए, डीएम व महानिदेशक स्कूल शिक्षा से शिकायत की। फिर भी कार्रवाई नहीं की गई।
शिक्षकों ने बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे गांधी भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना देकर मौन रखा और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को देकर सौंपकर निष्पक्ष जांच बेसिक शिक्षा विभाग के मंडलीय या राज्य स्तरीय अधिकारी से कराने की मांग की।
विज्ञापन

मौन व्रत में जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, यशपाल सिंह, अर्चना तिवारी, रवींद्र पाल प्रजापति, सौरव अवस्थी, मानस दीक्षित, सुषमा गुप्ता, प्रेमलता शुक्ला, प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें