शाहजहांपुर। खाड़ी देशों में युद्ध के चलते खाद्य सामग्री पर ही असर नहीं पड़ा है, बल्कि वाहन चलाना और उसका रख-रखाव भी महंगा हो गया है। वाहनों के पार्ट्स पर 25 फीसदी तक इजाफा हुआ है। मोबिल ऑयल पर भी महंगाई का साया पड़ा है।
वैश्विक संकट के बीच पिछले कुछ समय से ऑटो पार्ट्स के दाम में काफी उछाल आया है। महंगाई का असर अब वाहन चालकों की जेब पर भी साफ दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ वाहनों की सर्विसिंग, स्पेयर पार्ट्स और टायर-ट्यूब के दाम बढ़ने से सड़क पर वाहन दौड़ाना पहले के मुकाबले ज्यादा खर्चीला हो गया है।
वाहन मालिकों के अनुसार, पहले जहां मासिक वाहन खर्च सीमित था, वहीं अब ईंधन के साथ नियमित मेंटेनेंस पर भी ज्यादा रकम खर्च करना पड़ रहा है। ऑटो और निजी वाहन चालकों के अनुसार इंजन ऑयल, ब्रेक पैड, बैटरी और अन्य जरूरी पार्ट्स के दाम में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है।
नाम पहले अब
मोबिल 340 380
पिस्टन 350 450
ब्रेक शू 70 90
क्लच प्लेट 100 130
प्लग 60 70
ऑटो पार्ट्स पर महंगाई का असर पड़ा है। सर्विस के दामों में भी 20 प्रतिशत तक उछाल आया है। पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा होने के बाद से तेजी आई है।
-दानिश खान, ऑटो पार्ट्स व्यापारी
-
मोबिल ऑयल से लेकर प्लग तक महंगा हो गया है। कार और दो पहिया वाहनों में इस्तेमाल होने वाले बंपर, डैशबोर्ड, डोर मिरर, लाइट आदि भी महंगी हो गई है।
-मोहम्मद इकबाल, ऑटो पार्ट्स व्यापारी
मोहम्मद इकबाल खां। संवाद