फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नहीं मिली बिजली संकट व लो-वोल्टेज से निजात

विज्ञापन
जैतीपुर के ग्राम भरई में बिजली न आने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही बिजली का संकट बढ़ने लगा है। लोकल फॉल्ट के साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या भी लोगों को परेशान कर रही है। दूसरी ओर उपकेंद्र पर सीयूजी नंबर नहीं उठने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

शनिवार की रात निगोही रोड उपकेंद्र पर अशफाक उल्ला खां की मजार के पास ट्रांसफॉर्मर की लीड जलने से निसरजई फीडर की आपूर्ति करीब दो घंटे तक बंद रही। बिजली जाने से पूरे मोहल्ले के लोग परेशान रहे। कवर्ड घर वालों की सबसे ज्यादा हालत खराब रही। हथौड़ा उपकेंद्र के बिजलीपुरा मोहल्ले में फेज नहीं आने से लोगों के घरों के बिजली चलित उपकरण भी बंद रहे। गोविंदगंज उपकेंद्र के सिविल लाइन इलाके में लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे।

ग्रामीण इलाकों को नहीं मिल रही बिजली
जैतीपुर के शंकरपुर पिटरहाई में पांच मई से बिजली की दिक्कत है। मदनापुर के दोषपुर गांव में एक महीने से आपूर्ति ठप पड़ी है। यहां पर ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है। लोगों ने पूर्व विधायक राजेश यादव को शिकायत की है। राजेश यादव ने एसई से वार्ता कर समाधान के लिए कहा है। कटरा ग्रामीण के खिताऊबा, भोजपुर में ट्रांसफॉर्मर में खराबी आई है।
विज्ञापन


फोन बंद होने पर लिया जाएगा स्पष्टीकरण
फॉल्ट आने पर आपूर्ति बंद होने पर उपकेंद्र का मोबाइल बंद होने की शिकायतें एसई के पास पहुंच रही हैं। एसई अनुज प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि किसी उपकेंद्र का फोन बंद होने पर उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं होता है तो अगले दिन अवर अभियंता से स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई की जाएगी।

दिन में जल रही लाइटें, कनेक्शन काटने के निर्देश
हथौड़ा उपकेंद्र समेत कई इलाकों में दिन में स्ट्रीट लाइटें जलने की शिकायतें बिजली कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई हैं। ऐसे में कंट्रोल रूम से निर्देश दिए कि 24 घंटे लाइटें जलने पर तुरंत ही कनेक्शन कटवा दिया जाए, साथ ही नगर निगम को पत्र भी जारी किया जाए।

फोटो-22
आठ दिन से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जैतीपुर। भरई गांव में आठ दिन पहले ओवरलोडिंग से ट्रांसफाॅर्मर जल जाने के कारण करीब सौ घरों की बिजली गुल है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई बार शिकायत करने और इंतजार के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को जले हुए ट्रांसफाॅर्मर के पास इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बागेश कुमार, प्रेमपाल, रामवीर, बाबू सिंह, अगर पाल, प्रेमपाल, श्रीपाल, रामकुमार आदि शामिल रहे। विद्युत निगम के अवर अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि समस्या संज्ञान में आई है। जल्द ही नया ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें