फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़... चालक ने बिना शीशा के दौड़ाई स्कूल बस, वीडियो वायरल

Fri, 02 Feb 2024 06:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुवायां के एक निजी स्कूल की बस का पिछला शीशा टूट गया, फिर भी उसमें बच्चों को बैठाकर ले जाया गया। रास्ते में किसी ने बस का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने दो हजार रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन
स्कूल बस के पीछे का शीशा टूटा हुआ था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में स्कूली बस के पिछले हिस्से का शीशा टूटा होने के बाद भी बच्चों को सवार कर दौड़ा दिया गया। शीशा न होने से कोहरे और सर्द हवा से बच्चे कांप गए, उनके के लिए खतरा भी हो सकता था। बिना शीशे के दौड़ रही बस का वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो हजार रुपये का चालान किया है।

विज्ञापन


पुवायां तहसील के राना पब्लिक स्कूल की बस का पिछला शीशा टूटा होने के बाद भी छात्र-छात्राओं को सवार कर चला दिया गया था। सड़क से बस के गुजरने पर किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके साथ ही शाहजहांपुर पुलिस के एक्स एकाउंट पर शेयर किया। इस पर यातायात पुलिस ने संज्ञान लिया। 

राना पब्लिक स्कूल की है बस 
यातायात निरीक्षक बाल किशन ने बताया कि बस राना पब्लिक स्कूल के नाम से पंजीकृत है। बस के नंबर के आधार पर दो हजार रुपये का चालान किया गया है। वीडियो का एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने संज्ञान लिया। उन्होंने अधीनस्थ को स्कूल में भेजकर बस की जांच कराई। उन्होंने बताया कि शीशे को सही करा दिया गया है।
विज्ञापन


राना पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पार्किंग में खड़ी बस में पत्थर लगने से बुधवार को शीशा टूट गया था। पुवायां में शीशा डलवाने की व्यवस्था नहीं है। उसे सही कराने के बाद ही बस को चलाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें