फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजकीय विश्वविद्यालय के पहले कुलसचिव होंगे डॉ. वीरेंद्र मौर्य

विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद राजकीय महाविद्यालय में कुलसचिव के साथ उप प्राचार्य डॉ.अनुराग अग्रवाल। स्रोत: 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद राजकीय विश्वविद्यालय के लिए शासन ने डाॅ. वीरेंद्र कुमार मौर्य को कुलसचिव नियुक्त किया है। शुक्रवार को डॉ. वीरेंद्र ने मुमुक्षु शिक्षा संकुल में पहुंचकर मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्यामनंद से मुलाकात की। वह जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं। संभावना है कि नए सत्र से कक्षाओं का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय विश्वविद्यालय बनने के बाद प्रदेश सरकार ने आम बजट में 21 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था। उसके बाद से ही विश्वविद्यालय में जल्द ही कुलसचिव की नियुक्ति होने की उम्मीद थी। शासन ने मेरठ विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्य को राजकीय विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया है।
वह आजमगढ़ के लालगंज गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार की शाम को डॉ.मौर्य ने संकुल में पहुंचकर स्वामी चिन्मयानंद से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय का भ्रमण भी किया। वह जल्द ही यहां आकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। उसके बाद कॉलेज में नए सत्र में कक्षाएं लगना शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन


स्वामी चिन्मयानंद का सपना साकार
एसएस कॉलेज को विश्वविद्यालय बनने का स्वामी चिन्मयानंद का सपना साकार हो गया। 15 नवंबर को मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट के अधीन चल रही सभी शैक्षणिक इकाइयों को उच्चीकृत करते हुए स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना को हरी झंडी दी गई थी। फिर राजभवन से एसएस कॉलेज को राजकीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें