खुटार। नगर के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में लवप्रीत कौर और हाईस्कूल में रमन मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट में नंदनी गुप्ता दूसरे और वैष्णवी तीसरे स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में रोहित शुक्ला और अर्शिका दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। संवाद