शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
- फोटो : चौपाल में जानकारी देती महिला पुलिसकर्मी।
शाहजहांपुर। रोजा में रेलवे ट्रैक को मजबूत करने के लिए तीन घंटे का ब्लॉक लिए जाने के कारण ट्रेनें फंसी रहीं। पहले से देरी से चल रहीं ट्रेनों ने ब्लॉक के चलते रेल यात्रियों को घंटों इंतजार कराया। इसके चलते प्लेटफॉर्म पर यात्री गाड़ियों का इंतजार करते रहे।
बुधवार को दो बजे से रोजा में ब्लॉक प्रारंभ हुआ। तब रेलकर्मियों ने लाइन को मजबूत करने का कार्य शुरू किया। इंजीनियरिंग विभाग के मंडलीय अधिकारी करनप्रीत सिंह के शाहजहांपुर में होने के चलते अफसर सतर्क रहे। इस दौरान तेजी से कार्य कराया। कार्य के दौरान पहले से देरी से चल रहीं ट्रेनें फंस गईं।
डाउन लाइन की समर स्पेशल ट्रेन दो घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब छह घंटे, कोलकाता एक्सप्रेस पांच घंटे और अवध असम एक्सप्रेस सात घंटे विलंब से आई। दोपहर 12:38 बजे आने वाली डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस शाम 6:47 बजे आई। ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेनों ने रफ्तार भरी। ट्रेनों के विलंब के चलते दूर-दराज से आए यात्रियों की भीड़ प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगी रही।
ट्रेनों में तीन यात्रियाें की तबीयत बिगड़ी
-गोमतीनगर से सहारनपुर जाने वाली 26503 वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच नंबर सीए-1 की सीट 34 पर सवार 15 वर्षीय यात्री तनवीर की तबीयत बिगड़ गई। वह सहारनपुर जा रहे थे। पेट में दर्द होने पर टीटीई को सूचना दी। यहां ट्रेन के रुकने पर रेलवे के डॉक्टर ने उपचार किया। इसी तरह पुरबिया एक्सप्रेस में मोहित शर्मा, और कोच नंबर बी-2 की सीट नंबर 63 पर डेढ़ वर्ष का बच्चे की तबीयत खराब हो गई। दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।