फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जेबा के पास खेतों में दो शावकों के साथ डेरा जमाए है मादा तेंदुआ

विज्ञापन
गांव जेबा के पास खेत में मौजूद तेंदुए का शावक। स्रोत : वीडियो ग्रैब - फोटो : चौपाल में जानकारी देती महिला पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
पुवायां। गांव जेबा के पास खेतों में एक मादा तेंदुआ, दो शावकाें के साथ एक महीने से मौजूद है। ऐसे में किसानों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

किसानों ने लगभग एक माह पूर्व मादा तेंदुए और दो शावक देखकर वनकर्मियों को सूचना दी थी। तेंदुए और उसके शावकों को जंगल की ओर खदेड़ने के कोई प्रयास नहीं किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को जेबा कोठी के मैनेजर गफ्फार मोहम्मद श्रमिकों के साथ खेतों पर फसलों की सिंचाई का काम देखने गए थे। इस बीच मक्का के खेत से तेंदुए का शावक बाहर निकलकर पंपिंग सेट से चल रहा पानी पीने लगा। गफ्फार ने शावक का वीडियो बना लिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जेबा कोठी के अनुराग सिंह ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। अनुराग सिंह ने बताया कि तेंदुए और शावक उनके खेतों में काफी समय से मौजूद हैं। वनकर्मियों को भी शावकों और तेंदुआ होने की जानकारी है।
विज्ञापन


जेबा के पास तेंदुए और दो शावक होने की सूचना है। दो टीमें क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं। बुधवार को बनाए गए वीडियो की जानकारी नहीं है।
-वीरेश राव, रेंजर सिंधौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें