फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर के अभ्यर्थियाें के अभिलेखों का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
जीआईसी में ईसीसीई एजुकेटर के ​भिलेखों का सत्यापन करते ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर 160 पदाें पर ईसीसीई एजुकेटर के अभ्यर्थियों के लिए अभिलेखों का सत्यापन शुरू हो गया है। पहले दिन क्रम संख्या एक से सौ तक अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जिसमें 86 अभ्यर्थी पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से ही जीआईसी के सभागार में अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। उनके अभिलेखों को जांचने के लिए आठ टीमें लगाई गईं। प्रत्येक आवेदक के क्रमबद्ध तरीके से कागजों का सत्यापन किया गया। इस बीच 14 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे।
बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को 101 से 200 अभ्यर्थियों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग की जाएगी। प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से करने के लिए निगहबानी बनाई हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें