फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निजी डॉक्टर ने किशोरी को बताया गर्भवती, मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन हुआ तो निकला साढ़े छह किलो का ट्यूमर

Fri, 20 Jun 2025 06:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कांट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का पेट फूला तो निजी डॉक्टर ने उसे गर्भवती बता दिया। इससे परिवार के लोग परेशान हो गए। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में दिखाया। जहां जांच में ट्यूमर की पुष्टि हुई। डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर उसके पेट से ट्यूमर निकाला। 
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम ने किया किशोरी का ऑपरेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज की सर्जरी विभाग की टीम ने 17 वर्षीय किशोरी के पेट का ऑपरेशन कर साढ़े छह किलो का ट्यूमर निकाला है। किशोरी कई दिन से परेशान थी। डॉक्टर के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा। अब किशोरी ने सुरक्षित है।

विज्ञापन


कांट के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का पेट काफी ज्यादा फूलने की वजह से निजी डॉक्टर को दिखाया। यहां निजी डॉक्टर को दिखाने पर कोई फायदा नहीं हुआ तो बरेली के निजी अस्पताल में दिखाया। वहां डॉक्टर ने उसे गर्भवती बता दिया। अविवाहित किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी पर परिवारवाले परेशान हो गए। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: फरीदपुर थाने में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


जांच में हुई थी ट्यूमर की पुष्टि 
काफी उपचार कराने के बाद भी फायदा नहीं हुआ। खेतीबाड़ी करने वाला पिता हिम्मत हार गए। हालत में सुधार नहीं होने पर मां अपनी बेटी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंची। सर्जरी विभाग में सर्जन डॉ.मोहम्मद इमरान ने उसका परीक्षण किया। उसकी जरूरी जांचें कराने पर ट्यूमर की पुष्टि हुई। शुक्रवार दोपहर में उसका ऑपरेशन किया गया। 

विज्ञापन

डॉ.इमरान ने बताया कि प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में डॉ.आशुतोष, डॉ.संकेत और डॉ.इमरान के सहयोग से डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन में किशोरी के पेट से साढ़े छह किलो का ट्यूमर निकाला गया है। सफल ऑपरेशन से उसकी बच्चेदानी भी सुरक्षित रही है। किशोरी को फीमेल सर्जरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें