फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डॉक्टरों ने दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
जलालाबाद सीएचसी पर महिला मरीज से बात करती डाक्टरों की टीम। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
जलालाबाद। दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के प्रतिकूल प्रभाव से लोगों को जागरूक करने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने शनिवार को सीएचसी का दौरा कर मरीजों से मुलाकात की। इस दौरान डॉक्टरों ने मरीजों को दवाओं के इस्तेमाल के बाद सामने आने वाले असामान्य लक्षणों की सूचना देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी भी दवा या चिकित्सा उपकरण के इस्तेमाल के बाद एलर्जी, खुजली, उल्टी, दस्त, चक्कर आने, सांस लेने में परेशानी, पेट दर्द, सूजन अथवा अन्य असामान्य लक्षण दिखाई देने पर घबराएं नहीं बल्कि नजदीकी अस्पताल जाकर डॉक्टरों से परामर्श लें।
टीम में शामिल डॉ. वरुण गुप्ता और डॉ. मानस गुप्ता समेत पांच लोग शामिल रहे। मरीजों को टोल फ्री नंबर 1800-180-3024 की जानकारी दी गई। इस दौरान सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें