शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर गहन समीक्षा की। उन्होंने बिना अवकाश अथवा पूर्व सूचना दिए कांट के खंड विकास अधिकारी को बैठक से गैरहाजिर पाने पर दनका जवाब तलब करने के निर्देश दिए। समीक्षा में डीएम ने इस बात पर खास जोर दिया कि सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरे हों और जन शिकायतों की सुनवाई में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने आईटीआई के नोडल अधिकारी से जिले में निर्माणाधीन आईटीआई तिलहर एवं आईटीआइ पुवायां के भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति पूछी। जिला समन्वयक मनरेगा को 75 अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए इस वर्ष के आवंटित लक्ष्य के अंतर्गत 20 तालाबों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इन सरोवरों का निर्माण मंदिरों, राज्य मार्गों एवं जिले के मुख्य स्थलों पर किया जाना है। समाज कल्याण अधिकारी को जिले में नव निर्मित आंगन बड़ी केंद्रों के निरिक्षण हेतु टीम गठित करते हुए उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक मेें उद्योग, बिजली, श्रम, गौवंश संरक्षण, वन, बैंक, सेतु निगम से निर्मित एवं निर्माणाधीन पुल, राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि आदि विभागों और कार्यक्रमों से जुड़े कार्यों की डीएम ने प्रगति जांची और संबंधित अधिकारियों को प्रदर्शन में सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, सीएमओ एसपी गौतम, डीआईओएस शौकीन सिंह यादव, बीएसए सुरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक, महात्मा गांधी नेशनल फेलो अभिलाश यादव, डीडीओ पवन कुमार सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक दीपक चंद्रा, सभी खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।