फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने राष्ट्रीय एकता दिलाई शपथ 

Mon, 31 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लौह पुरुष पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद 
विज्ञापन

गांधी भवन में लगी एकता-अखंडता विषयक प्रदर्शनी 
 प्रशासनिक हलकों में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। डीएम राम गणेश ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और गोष्ठी में दोनों महापुरुषों के राष्ट्र के प्रति योगदान का भावपूर्ण स्मरण किया। उधर, गांधी भवन में सूचना विभाग की ओर से राष्ट्रीय एकता व अखंडता विषयक पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। 
इससे पूर्व, सभी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। डीएम ने कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित करने और यह संदेेश जन-जन में प्रसारित-प्रचारित करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जन्म दिवस हमें उनके व्यक्तित्व और योगदान की याद दिलाने के साथ कर्तव्यों के प्रति दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा देते हैं। 
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि देश की 562 रियासतोें को एक सूत्र में पिरोने का दुरूह काम पटेल ने करके यह साबित कर दिया कि किसी भी परिस्थिति में देश को खंडित करना संभव नहीं है। डीएम ने कहा कि देश की अखंडता के लिए शहादत देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने के साथ देश हित में कई साहसिक और अहम फैसले किए।
मुख्य विकास अधिकारी टीके शिबु ने कहा कि विविध संस्कृतियों वाले देश को एक सूत्र में बांधना बेहद कठिन होता है, लेकिन सरदार पटेल ने रियासतों का स्वतंत्र भारत में विलय करने का ऐसा काम कर दिखाया, जिसकी इतिहास में दूसरी मिसाल नहीं है। इसी तरह इंदिरा गांधी ने बैंकों और पेट्रोलियम कंपनियों का राष्ट्रीयकरण करके देश को आर्थिक मजबूती दी। डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुई गोष्ठी में एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, सहायक सूचना निदेशक केएल चौधरी, विनोबा सेवा आश्रम की सचिव विमला बहन, मो. इरफान, राजेश कुमार, आेंकार मनीषी, जितिन गुप्ता, दिनेश दीक्षित आदि ने विचार व्यक्त किए।  

देश नहीं भुला पाएगा इंदिरा का बलिदान
कांग्रेस जनों ने गोष्ठी कर महापुरुषों का किया स्मरण
शाहजहांपुर। कांग्रेसजनों ने टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय में गोष्ठी करके महापुरुषों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार की देश की आजादी से लेकर एकता-अखंडता की रक्षा के लिए दी गई कुर्बानियां बेमिसाल हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने अपने कार्यकाल में पूरी दुनियां को अपनी निर्णय क्षमता का लोहा मानने पर मजबूर कर दिया। पाकिस्तान से युद्ध और बंगला देश के उदय से पड़ोसी देशों को अपनी ताकत का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि देश को एकता के धागे में बांधने के लिए सरदार पटेल के कार्यों को भी पीढ़ियां याद रखेंगी।
शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने कहा कि इंदिराजी ने अंतिम भाषण में अपने खून का एक-एक कतरा देश के काम आने की बात कही और राष्ट्रहित में बलिदान देकर अपने कहे को सच साबित कर दिया। गोष्ठी में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, कृष्ण विनोद मिश्रा, रजनीश गुप्ता, विनीत मिश्रा, भूपेंद्र सिंह भन्नू, विश्वदीप अवस्थी, अनूप वर्मा, शारदा थापा, ममता सिंह, फुरकान अहमद कुरैशी, संतोष गुप्ता, फरमान खां आदि उपस्थित रहे। 
 बंडा। जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला महासचिव पूनम देवी के नगर स्थित आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहीदी दिवस मनाया गया। जिला उपाध्यक्ष हृदयेश पांडे, बनवारीलाल, श्रवण कुमार शुक्ला, विश्वनाथ सिंह, उमेशचंद्र, महेंद्र कश्यप, सुखवीर सिंह, रोहित कुमार आदि इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। 
खुदागंज। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहीद दिवस पर कांग्रेसियों ने याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
नगर स्थित ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर उन्हें शोक व्यक्त करते हुए श्रद्वांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की राजनीति एक लंबे समय तक योगदान किया। आज के ही दिन समाज के सिरफिरे लोगों ने उनकी हत्या कर दी। जिला पंचायत सदस्य जगदीश प्रसाद गंगवार, चिरंजीव शुक्ला, दिनेश अवस्थी,मुज्जसिम बेग, जीशान खां, दिनेश अवस्थी, वीरेंद्रपाल सिंह, सुधीर द्विवेदी, सुश्रील चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खुदागंज। कुर्मी कल्याण परिषद के तत्वावधान में बैठक का आयोजन कर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर झब्बूलाल गंगवार वीरवहादुर गंगवार, लालबहादुर गंगवार, जीवेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें