फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सि? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की समस्त कार्यवाही सुव्यस्थित ढंग से की जाए। समस्त कर्मचारी अपने पटल के कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करें। यह बात डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के निरीक्षण दौरान कही। इस दौराना उन्होंने पटलवार कर्मचारियों के कार्यदायित्वों को देखा।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के संक्रमण के दृृष्टिगत जनपद में शासन के निर्देशों के अनुरूप संचालित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के प्रभावी संचालन एवं सुचारू रूप से क्रियाशील रखे जाने के लिए संचालित कार्यों का निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण के लिए प्रथम पाली में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राशि कृष्णा एवं द्वितीय पाली में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुप्रिया को नामित किया।
जिलाधिकारी ने नामित अधिकारियों को निर्देश दिए कि होम आईसोलेशन के मरीजो से रेंडमली उनके मोबाइल नंबर पर कॉल करके फीडबैक प्राप्त करें। जनपद में तैनात सर्विलांस टीमों में से वार्ता कर फीड बैक प्राप्त करें। जनपद में स्थापित कंटेनमेंट जोन में तैनात टीमों से फीडबैक प्राप्त करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गिरीजेश कुमार चौधरी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें