शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नए वर्ष के अवसर पर तनावमुक्त रहकर कार्य करने के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा के साथ घर-परिवार एवं बच्चों के बीच में मैनेजमेंट और बैलेंस बनाकर कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और ईमानदारी से कार्य करने वालों का हमेशा पहला स्थान रहता है। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम एफआर अरविंद कुमार, एडीएम न्यायिक राशिद अली आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद