शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला व महानगर इकाई की ओर से बहादुरगंज बाजार में हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने व्यापारियों और आमजन को तिरंगा वितरित कर किया। जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन अख्तर, प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, सुशील गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
व्यापार मंडल ने बांटी तिरंगा किट
शाहजहांपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर की ओर से जिला कार्यालय में तिरंगा किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र, विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडेय और जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने तिरंगा किट बांटी।
पदाधिकारियों और बाजार प्रभारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर बाजारों को तिरंगामय बनाने और देशभक्ति का माहौल तैयार करने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, आकाश दीप गुप्ता, अमित शर्मा, सुरेंद्र सिंह सेठ, अमित गर्ग, आशीष अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद