फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, बोले-निर्माण कार्यों में तेजी लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में निर्माणाधीन परियोजनाओं की धीमी गति और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्य में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने महिला थाने से दुर्गा होटल तक हो रहे ड्रेनेज पाइपलाइन कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति धीमी मिलने पर ठेकेदार को अतिरिक्त मजदूर लगाकर कार्य में तेजी लाने और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने टाउनहाल में सीएम ग्रिड योजना के तहत करीब 14.22 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे सड़क और नाली निर्माण का जायजा लिया। सड़क की खोदाई वाले स्थानों पर पर्याप्त संकेतक नहीं लगाए जाने पर ठेकेदार से नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण करने और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने चिनौर में पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई कराई जा रही सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गति बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें