फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांचवें दिन भी आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी

विज्ञापन
खुटार में सीएचसी प्रभारी को ज्ञापन देतीं आशा वर्कर। संवाद
विज्ञापन
खुटार। आशा वर्कर्स (कार्यकर्ताओं) और संगिनी ने पांचवें दिन सीएचसी पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव सक्सेना को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को को कई आशा वर्कर और आशा संगिनी सीएचसी पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। इस दौरान विंदेश्वरी देवी ने कहा कि आशा वर्कर्स और संगिनी के मानदेय में बढ़ाेतरी की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। दोपहर में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि मानदेय नहीं बढ़ाया गया तो आशा वर्कर्स लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगी। प्रदर्शन के दौरान सीमा देवी, ममता देवी, निर्मला देवी, रामदेवी, अनमोल देवी, ममता देवी, सुनीता देवी, ज्ञान देवी सहित कई आशा वर्कर मौजूद रहीं।
मिर्जापुर। सीएचसी पर धरने पर बैठी आशा वर्कर्स ने बताया कि वे प्रसव, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, नवजात शिशुओं की निगरानी और सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय और राज्य कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

-
पीएचसी गेट पर आशा वर्कर्स का प्रदर्शन
परौर। संविदाकर्मियों की हड़ताल के साथ ही आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर पीएचसी के गेट पर प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते टीकाकरण का बहिष्कार किया गया। आशा मनोरमा, मंजूलता, माला देवी ने बताया कि जब तक उनकी मांगों को पूर्ण रूप से नहीं मान लिया जाता है, वे कार्य नहीं करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें