फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष नजरबंद, आवास पर पुलिस का पहरा

Thu, 05 Dec 2024 03:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां में भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में नोएडा जाने का एलान किया है। 
विज्ञापन
किसान नेता के आवास पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां में नोएडा जाने की घोषणा करने पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव के गांव लालपुर स्थित आवास पर पुलिस तैनात कर दी गई है। जिलाध्यक्ष को कहीं बाहर न जाने को कहा गया है।

विज्ञापन

 
नोएडा में किसानों की समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों की बुधवार को पुलिस से भिड़ंत हो गई थी। किसान दिल्ली जाना चाहते थे। पुलिस ने किसानों को रोक दिया था। भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि किसान मोर्चा के आंदोलन को कुचलने के लिए शासन, प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। वह इसकी घोर निंदा करते हैं। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के आदेशानुसार उन्होंने जिला प्रमुख राशीराम वर्मा के साथ नोएडा जाने की तैयारी की थी, लेकिन बुधवार रात ही पुवायां के थाना प्रभारी उनके आवास पर आ गए और हाउस अरेस्ट किए जाने की बात कहते हुए कहीं भी न जाने की अपील की। बृहस्पतिवार को भी उनके आवास पर पुलिस तैनात है। 
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी: मेले में झूले से फिसली लड़की... हवा में लटकी, ऐसे बची जान; वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की इस तरह की कार्यशैली से वह लोग रूकने वाले नहीं हैं। जल्द ही संगठन के लोग नोएडा रवाना होंगे। किसानों पर की गई कार्रवाई के विरोध में देश भर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि रात कें वह महेंद्रपाल सिंह यादव के घर गए थे। उन्हें समझाया गया है और बाहर नहीं जाने की अपील की गई है। इसीलिए पुलिस मौके पर मौजूद है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें