शाहजहांपुर के कचहरी में लगी लोक अदालत में समस्या लेकर पहुचे लोग । संवा
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायालय में कुल 12581 वादों का निस्तारण हुआ। बैंकों के प्री-लिटिगेशन के 842 वादों का निस्तारण कर 6,46,75,815 रुपये में समझौता कराया तथा राजस्व विभाग द्वारा 4301 वादों का निस्तारण किया।
लोक अदालत का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी व जिला जज सुशील कुमार रस्तोगी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप जलाकर किया। उन्होंने जनपद न्यायालय का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारी तथा केंद्रीय बार के पदाधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए।
जनपद न्यायालय में पौधरोपण किया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने कचहरी परिसर में छह कक्षीय न्यायालय भवन व बंदीगृह का उद्घाटन भी किया। वह जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने बंदियों से उनके खानपान, स्वास्थ्य व रहन-सहन की जानकारी ली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।