फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग युवक-युवती का घर बसाया

Thu, 30 Apr 2015 08:13 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श विकलांग कल्याण समिति और ओम विकलांग सेवा समिति ने विकलांग युवक-युवती का आदर्श विवाह कराया। संस्था के पदाधिकारियों ने नव दंपति को सामर्थ्य के अनुरूप उपहार भी भेंट किए।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने आपसी सहयोग से नई बस्ती रेती निवासी राजेंद्र प्रसाद दीक्षित की पुत्री कविता का विवाह कंधरपुरवा हरदोई निवासी राम सेवक मिश्र के पुत्र अनुराग मिश्र के साथ कराया है। आर्थिक रूप से कमजोर और विकलांग होने के कारण दोनों का विवाह कराना काफी मुश्किल था, लेकिन ओम विकलांग सेवा समिति के अध्यक्ष कमल अग्निहोत्री तथा आदर्श विकलांग संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हरीशरण वाजपेयी ने विचार-विमर्श कर दोनों का घर बसाने में भरपूर मदद की। विवाह में चेयरमैन तनवीर खां, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी रंजीत सोनकर, दिव्या पाठक, राधा रानी मिश्रा, अशोक सिंह, विनय शुक्ला, प्रमोद प्रमिल, नरेंद्र सक्सेना, अरविंद गुप्ता, रजनीश शुक्ला, राजेश सक्सेना, सत्य नारायण मिश्रा, लालाराम, राजेश गौतम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें