फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गांव महुआ पिमई में गंदगी से स्वागत

Wed, 01 Jan 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गांव महुआ पिमई में रास्ते के दोनों ओर पड़ा घूरा। संवाद
विज्ञापन
खुटार। गांव महुआ पिमई में भीषण गंदगी के कारण लोग परेशान हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गांव में घुसते ही दोनों ओर घूरे के ढेर लगे हुए हैं। घूरा डालने वालों से सफाई के लिए कहने पर वह सरकारी जगह में घूरा डालने की बात कहते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। गांव के प्राथमिक स्कूल के पास दीवार पर स्वच्छता का स्लोगन लिखा है, लेकिन इसके पास ही नाली से बाहर पानी बह रहा है।
स्कूल गेट के पास ही गंदा पानी रास्ते पर बह रहा है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को समस्या होती है। छोटे बच्चे अक्सर इसमें गिर जाते हैं। गांव में कई जगहों पर नाली चोक है। सफाईकर्मी से नाली साफ करने के लिए कहा जाता है तो वह काम ज्यादा होने की बात कहकर मना कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सफाईकर्मी गांव आता है, लेकिन सफाई कार्य न कर वापस चला जाता है। बीडीओ वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि गांव में टीम भेजकर मुआयना कराया जाएगा और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।

गांव महुआ पिमई में रास्ते के दोनों ओर पड़ा घूरा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें