फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जर्जर स्कूल तेजी से कराए जाएंगे ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवनों को ध्वस्त करने में तेजी लाई जाएगी। बीईओ और प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्देश दिए कि भवन जर्जर होने पर बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर बैठाएं। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। बीईओ को निरीक्षण भी करना होगा।
विज्ञापन

बीते दिनों अमर उजाला ने ‘कैसी है पाठशाला’ अभियान के तहत जर्जर स्कूलों की स्थिति पर फोकस किया था। अभियान के दौरान ऐसे कई स्कूल मिले, जो जर्जर हैं अथवा जर्जर भवन के पास से होकर छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। इसके चलते हादसा होने का डर बना रहता है। कई स्कूलों की छत का प्लास्टर तक टूटकर गिरता है।
प्रदेश में चले अभियान के बाद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और डीएम और बीएसए को जर्जर स्कूलों के निरीक्षण के निर्देश दिए। मंगलवार को डीएम ने बैठक कर जर्जर विद्यालय के भवनों की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि किसी भी कीमत पर जर्जर स्कूल में बच्चों को नहीं बैठाया जाए। इस संबंध में पहले ही बीईओ से रिपोर्ट मंगा ली गई है। बीईओ को स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिए हैं। वह भी स्कूलों का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें