फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पोर्टल में छात्राें के डाटा में भिन्नता, त्रुटि दूर न होने पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद के परिषदीय स्कूलों के यू-डायस व प्रेरणा पोर्टल में नामांकन में भिन्नता पाई गई है। जांच में पकड़ में आने के बाद बीएसए ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बुधवार तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। त्रुटियां खत्म नहीं करने वाले शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन

यू-डायस व प्रेरणा पोर्टल के नामांकन में भिन्नता पाई गई है। शिक्षकों ने डाटा भरते समय सावधानी नहीं बरती है। इसके अतिरिक्त स्कूल व शिक्षक प्रोफाइल, ड्राप बॉक्स का कार्य भी पूर्ण नहीं हुई। बीएसए के सामने मामला आने के बाद सभी शिक्षकों को बुधवार की रात तक प्रगति आख्या को बीईओ के माध्यम से तलब किया है। उनका पत्र आने के बाद शिक्षकों में खलबली मची है। पूरे दिन शिक्षक कार्य को पूर्ण करने में जुटे रहे। बीएए दिव्या गुप्ता ने बताया कि रात 12 बजे तक रिपोर्ट आएगी। कार्य पूर्ण नहीं करने वाले शिक्षकों को सेवा पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें