फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हरदोई चौराहा के पास सराय खास में बनेगा जीएसटी का कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य कर विभाग (जीएसटी) कार्यालय का निर्माण हरदोई चौराहा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गांव सराय खास में होगा। इसके लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने 2000 वर्ग मीटर जमीन आवंटित कर दी है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी और अन्य से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। डीपीआर तैयार होने के बाद तीन मंजिला भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जीएसटी कार्यालय पिछले तीन साल से मोहम्मदी रोड पर किराए के भवन में चल रहा है। इसके कार्यालय के निर्माण के लिए काफी दिनों से जमीन की तलाश की जा रही थी। इसमें पहले नियामतपुर, आवास विकास और हथौड़ा में जमीन देखी गई थी। प्रशासन ने हरदोई चौराहा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सरायखास के पास 2000 वर्ग मीटर जमीन कार्यालय निर्माण के लिए आवंटित कर दी है।
कार्यालय तीन मंजिला बनाया जाएगा। इसमें व्यापारियों और अधिवक्ताओं के बैठने के लिए प्रतीक्षा कक्ष आदि का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन बनाने के लिए सदर तहसील में जगह देखी जा रही है। नोडल अधिकारी उपायुक्त राज्य कर प्रवेश तोमर ने बताया कि डीएम ने जमीन का आवंटन कर दिया है। जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजकर भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें