फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचारात्मक शिक्षण कराएं डायट मेंटर, एसआरजी और एआरपी : बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परख राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2024 व निपुण एसेसमेंट टेस्ट की तैयारी को लेकर मंगलवार को डायट में बैठक हुई। इसमें बीएसए दिव्या गुप्ता ने सभी डायट मेंटर, एसआरजी तथा एआरपी विद्यालयों का भ्रमण करके 12 सप्ताह तक के पाठ्यक्रम में कठिन और महत्वपूर्ण बिंदुओं के लिए उपचारात्मक शिक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन खरीद कर तुरंत ही दे दिया जाए जिससे कि वे अभ्यास कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि ओएमआर शीट की छाया प्रतियां कराने के लिए शिक्षक कंपोजिट ग्रांट से 200 रुपये और खर्च कर सकते हैं। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशों के अनुसार विद्यालयों में ओएमआर शीट भरने का अभ्यास बृहस्पतिवार, शुक्रवार तथा शनिवार को कराया जाएगा।
बीएसए ने सभी शिक्षक रजिस्टर पर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए विशेष प्रयास किए जाने, विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक बुलाने व अक्सर अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के घर पर संपर्क करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर डायट के प्रवक्ता, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी टीम के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें