फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिव बरात में श्रद्धालु उमड़े, झांकियों ने मोहा मन

विज्ञापन
शिव बरात में शामिल भोले पार्वती की झांकी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रंगमहला स्थित हिंदू सत्संग भवन से शिव बरात धूमधाम और श्रद्धापूर्वक निकाली गई। शिव बरात में भगवान शिव, भगवान गणेश, श्रीराम दरबार समेत विभिन्न देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
विज्ञापन

शिव बरात चौक, कच्चा कटरा मोड़, अंटा चौराहा, घंटाघर, बहादुरगंज और सदर चौराहा होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां बरात का समापन हुआ। बरात का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। बरात के कारण शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। आयोजन में रजत वैधराज, नरेंद्र त्यागी, प्रशांत वर्मा, विकास वर्मा, राजीव कुमार, राज वर्मा, मुनीष मिश्रा, नरेंद्र शुक्ला आदि का सहयोग रहा। संवाद

शिव बरात में शामिल भोले पार्वती की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें