शाहजहांपुर में प्रभात फेरी के बाद भजन कीर्तन में शामिल श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। कृष्णानगर से निकलने वाली प्रभातफेरी का स्वागत रविवार को जीवन कौशल के परिवार ने किया। इस मौके पर राधा नाम की जय-जयकार हुई। जीवन कौशल के परिजन रविवार सुबह श्रीकृष्णा मंदिर पहुंचे और श्रीजी व लड्डू गोपाल के सिंहासन को अपने निवास पर लेकर गए। वहां भजन-कीर्तन और आरती की गई। इसके बाद मंदिर में राधा नाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेशजी की स्तुति की। अनिल कक्कड़ ने श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है गोपाला हरी का प्यारा नाम है, नंदलाला हरी का प्यारा नाम है भजन सुनाया। इस दौरान गौरव अरोरा, शिवांश गुप्ता, देवेंद्र खुराना, अंकित सचदेवा आदि ने भी भजन सुनाएं। संवाद
-
सीताजी के जन्म के प्रसंग का मंचन
सिंधौली। नखासा मैदान पर रामलीला में रविवार की रात वृंदावन धाम से आए श्री मुरली गोपाल दर्शन मंडल के संचालक कौशल कृष्ण के निर्देशन में कलाकारों ने सीता जी के जन्म के प्रसंग का मंचन किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष रामाधार यादव, उपाध्यक्ष वासुदेव मिश्रा, सचिव वीरपाल यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा, राजीव वर्मा, अनिल शर्मा, रामरतन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद