फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भजनों की रसधारा पर झूम उठे श्रद्धालु

विज्ञापन
शाहजहांपुर में प्रभात फेरी के दौरान कार्यक्रम में उप​स्थित भक्त। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृष्णानगर स्थित मंदिर से प्रभातफेरी का स्वागत अभिषेक गुप्ता के आवास पर किया गया। इस बीच भजनों की रसधारा पर श्रद्धालु थिरक उठे।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेश जी की स्तुति गाई। गौरव अरोरा, अनिल कक्कड़, मनमोहन अरोरा, देवेंद्र खुराना के भजनों पर श्रद्धालु थिरक उठे। इस बीच फूलों की होली खेली गई।अंत में आरती हुई व प्रसाद बांटा गया। मंदिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप भेंट प्रधान अनीत गुप्ता, देवेंद्र मिड्ढा व विजय गुप्ता ने भेंट की।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की प्रभातफेरी का आयोजन अरुण शुक्ला के परिवार की ओर से हुंडालखेल में किया जाएगा। कार्यक्रम में राजीव गुप्ता, पवन गुप्ता, नवनीत गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, धर्मपाल रैना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें