रेती स्थित गोशाला में गोपाष्टमी पर हवन करते विहिप के पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद शाहजीपुर महानगर की ओर से रेती स्थित गोशाला में गो माताओं का पूजन कर विधि विधान से गोपाष्टमी का कार्यक्रम किया गया। शुभारंभ हवन कर किया गया। इसके उपरांत गो माता को फल, मिष्ठान आदि खिलाकर पूजन किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, विभाग मंत्री अशनील सिंह, प्रांत मिलन केंद्र प्रमुख हरीश प्रजापति, महानगर मंत्री धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद