शाहजहांपुर। कार्तिक मास पर निकलने वाली प्रभात फेरी का सोमवार को श्रीकृष्ण मंदिर में स्वागत किया गया। यहां भजनों की रसधारा पर श्रद्धालु थिरक उठे।
विज्ञापन
सुबह शकुंतला देवी गुप्ता और विवेक गुप्ता के परिवार ने श्रीजी एवं लड्डू गोपाल के विग्रहों को पुष्पवर्षा के बीच कटिया टोला स्थित अपने आवास पर ले जाकर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद विग्रहों को वापस श्रीकृष्ण मंदिर लाया गया।
मंदिर में श्री राधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की रसधारा बहाई। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी की वंदना से हुई। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज, अनिल कक्कड़, रविंद्र मिश्रा, शिवांश गुप्ता और पार्थ सचदेव ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान संजय सक्सेना, मदन गोपाल गुप्ता, अमित गुप्ता, दीप गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद