फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्रामीण क्षेत्राें में भी धूमधाम से मनाई गई दिवाली

विज्ञापन
मिर्जापुर में दीपावली पर रंगोली सजाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ग्रामीण इलाकों में दिवाली धूमधाम से मनाया गया। पुवायां के गांव बड़ागांव के कनेरी बाबा स्थान पर दीपोत्सव मनाया गया। रामप्रकाश शुक्ला, पुजारी मुकेश दास और रमेशचंद्र ने पूजन किया।
विज्ञापन

तिलहर में शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजन किया गया। इस बीच चंदन लाल बजरिया में पीलीभीत-शाहजहांपुर के एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया।
जलालाबाद में देर शाम प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौहान साथियों के साथ गांव बझेड़ा पहुंचे और गांव किनारे झुग्गी झोंपड़ी डालकर रहने वालों को खील खिलौने, मिठाई, मोमबत्ती, दीपक व आतिशबाजी बांटकर उनके साथ त्योहार मनाया। मिर्जापुर में घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों, मिट्टी के दीपकों और गेंदे के फूलों से सजाया। रंगोली भी सजाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें