फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में भटपुरा रसूलपुर पास

Mon, 16 Feb 2015 12:15 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर को विकास कार्यों सहित विभिन्न योजनाओं में बेहतर नतीजे देने पर राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार दिया जाएगा। निदेशक (पंचायती राज) के स्तर से गठित दो सदस्यीय अधिकारिक टीम ने रविवार को गांव का औचक निरीक्षण किया। जिसमें गांव को चकाचक पाने पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए गांव को पुरस्कृत करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन स्तर से ऐसी ग्राम पंचायतों का विवरण मांगा गया था जहां विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत अधिकतम लोगों को संतृप्त किया जा चुका हो। जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्रिका प्रसाद ने इस कसौटी पर भटपुरा रसूलपुर को खरा पाते हुए ग्राम पंचायत को पुरस्कृत करने की अनुशंसा भेजी थी। डीपीआरओ की रिपोर्ट पर क्रॉस चेकिंग कराने के पंचायती राज निदेशक ने लखनऊ मुख्यालय पर तैनात परियोजना प्रबंधक (पंचायत) राम सजीवन यादव और महाराजगंज के डीपीएम दिव्यांशु श्रीवास्तव की दो सदस्यीय टीम को यहां भेजा।
भटपुरा रसूलपुर का दौरा करके लौटे डीपीएम श्रीवास्तव ने बताया: ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने निजी रुचि लेकर विभिन्न योजनाओं में बेहतर तरीके से काम कराकर अन्य ग्राम पंचायतों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। भ्रमण के दौरान गांव में एक भी व्यक्ति पंचायत के कामों से असंतुष्ट नहीं मिला। इसी उपलब्धि के चलते विकास सूचकांक में भटपुरा रसूलपुर के मार्क्स 93 से बढ़ाकर 97 करके शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। पुरस्कार के तौर पर ग्राम पंचायत को 11.44 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


पुरस्कार से बढ़ेगा काम करने का हौसला
‘मैंने पूरे गांव को अपना घर और सभी ग्रामीणों को अपने परिवार का सदस्य समझते हुए बिना किसी भेदभाव के अपने कार्यकाल में 75 पक्के निर्माण कार्य कराए और सभी को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया। पुरस्कार मिलने से जनहित के काम कराने का हौसला बढ़ेगा।’
विज्ञापन

-अनिल कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान, भटपुरा रसूलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें