शुक्रवार को गुनगुनी धूप में गर्म कपडे पहनकर जाते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। पूर्वी हवा चलने और हल्का कोहरा होने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई, जबकि अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को कोहरा घना होगा और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। पूर्वी हवा चल रही है। इससे कोहरा घना होने के साथ न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।