शाहजहांपुर। पात्रता की शर्तें पूरी होने पर सूची में नाम आने के बाद भी 814 लोगों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। वे डूडा कार्यालय के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं, जबकि दिसंबर तक सभी कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
जिन लोगों के पास पक्के मकान नहीं है, उनके लिए यह योजना वर्ष 2018 में शुरू की गई थी। विभागीय अफसरों का कहना है कि जमीन की नापजोख, जिओ टैगिंग आदि का काम पूरा होने में समय लगता है। इसलिए अब तक किस्त जारी नहीं हुई है। कुछ मामलों में तकनीकी दिक्कत की वजह से परेशानी आई है। बाकी को योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। बचा लक्ष्य भी शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। शासन के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें नए लोग भी आवेदन कर सकते हैं।
-
ये है स्थिति
कुल स्वीकृत आवास- 26531
पहली किस्त जारी- 25717
दूसरी किस्त जारी- 24378
तीसरी किस्त जारी- 19864
पूर्ण हो चुके आवास- 20688
पूर्णता का प्रतिशत : 79.56
तीन साल पहले आवास के लिए आवेदन किया था। विभाग की ओर से बताया गया है कि सूची में नाम आ गया है, तब से डूडा कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। अब तक आवास बनाने के लिए पहली किस्त जारी नहीं हुई है।
सरला देवी, मस्जिदगंज
-
चार साल पहले आवास के लिए आवेदन किया था। सभी कागजात विभाग में जमा कर दिए थे। कहा गया था कि पात्रता सूची में नाम है, लेकिन अभी तक पहली किस्त जारी नहीं हुई है। अधिकारी कुछ बता भी नहीं रहे हैं।
मोनू रावत, मानूजई
एक साल पहले आवास के लिए नाम चयनित हुआ था। कई बार जमीन का सर्वे हो चुका है। सभी कागजात जमा हो चुके हैं। इसके बाद भी आवास की किस्त नहीं आई है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
- कमल पांडेय, मोहल्ला अंबेडकरनगर, जलालाबाद
-
आवेदन करने के बाद कई बार जमीन आदि के सर्वे किया गया। आधार कार्ड व बैंक पास बुक की कॉपी जमा करा ली गई, लेकिन एक साल का बीतने के बाद पहली किस्त जारी नहीं हुई है।
- दुर्गा मिश्रा, मोहल्ला खेड़ा, जलालाबाद
दिसंबर 2024 तक सभी आवासों निर्माण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। बाकी बचे पात्रों की पहली किस्त जारी की जाएगी। अब नए आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं।
- राकेश कुमार, सहायक परियोजना अधिकारी
दुर्गा मिश्रा
दुर्गा मिश्रा
दुर्गा मिश्रा