फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर रद्द कराने के लिए ब्राह्मण समाज के लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ब्राह्मण समाज के तीन व्यक्तियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके उपरांत डीएम इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रदेश महामंत्री जितेंद नाथ तिवारी के नेतृत्व मेें संगठन के तमाम पदाधिकारी व सदस्य डीएम को ज्ञापन देने कलक्ट्रेट पहुंचे। उस समय डीएम इंद्र विक्रम सिंह एक वीडियो कॉफ्रेंसिंग में थे। इसकी वजह से एडीएम एफआर गिरिजेश चौधरी ज्ञापन लेने पहुंचे। लेकिन महासभा के पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। सभी ने डीएम को ही ज्ञापन देने की बात कही, जिस पर एडीएम एफआर लौट गए। करीब आधे घंटे के बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह अपने ऑफिस से बाहर निकले और ज्ञापन लिया। महासभा के सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि ब्राह्मण समाज के राजेश शुक्ला, विपिन मिश्रा एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना पुवायां में दर्ज रिपोर्ट दुर्भावना एवं राजनीति से प्रेरित है। ज्ञापन देने वालों में युवा मंडल अध्यक्ष सुबोध मिश्रा, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मोहन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार पाठक, मीडिया प्रभारी विपुल त्रिवेदी, महानगर अध्यक्ष अखिल मिश्रा, महानगर महामंत्री अखिलेश दीक्षित, जिला अध्यक्ष युवा दुर्गेश मिश्रा, विजय शंकर मिश्रा, विपिन तिवारी, राजेश दीक्षित, नवनीत पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें