फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद से 105 गांवों को जोड़ने की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
तहसील में धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जलालाबाद। मदनापुर क्षेत्र के 105 गांवों को जलालाबाद से जोड़े जाने की मांग को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील का कामकाज भी ठप रखा।
बार संघ अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि दो मांगों को लेकर लंबे समय से बार संघ आंदोलन चला रहा है। जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। इसको लेकर बार संघ की बैठक में आंदोलन को और तेज करने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों को शामिल कराने के अलावा अधिवक्ताओं की मांग है कि जलालाबाद स्थित मुंसिफ मजिस्ट्रेट न्यायालय में क्षेत्र के जो थाने अब तक संबद्ध नहीं हुए हैं, उन्हें जोड़ा जाए ताकि वादकारी जिला मुख्यालय तक दौड़ लगाने से बच सकें। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें