वित्त मंत्री को ज्ञापन देते अशासकीय अशासकीय मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ के पदाधि
शाहजहांपुर। अशासकीय मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ ने वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन में छोटी कमियाें के आधार पर बंद कराने का विरोध किया।
जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को दिए ज्ञापन में बताया कि जिन विद्यालयों की मान्यताएं आवेदित हैं अथवा नहीं, उन विद्यालयों के संचालकों को छह माह का समय दिया जाए। इससे संचालक अपनी मान्यता मानकों के अनुरूप पूरी कर लें।
विद्यालयों की मान्यता प्राप्ति के समय प्रभावी नियमों को बंद करना जनहित में नहीं है। वित्तहीन बेसिक विद्यालयों पर होने वाली कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। अजय सिंह वर्मा, मुनेंद्र सिंह यादव, राजेश कुमार, सुरेश यादव, गौरीशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद