फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन फिर शाहजहांपुर से चलाने की मांग

विज्ञापन
नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र देते सांसद मि​थिलेश कठेरिया। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर दिल्ली-बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन संख्या 54075-54076 का संचालन पूर्व की तरह शाहजहांपुर से शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

सांसद ने रेल मंत्री को पत्र देकर बताया कि पहले इस पैसेंजर ट्रेन का संचालन शाहजहांपुर से होता था। इससे क्षेत्र के व्यापारियों, छोटे उद्यमियों, किसानों और आम यात्रियों को दिल्ली व अन्य स्थानों तक आने-जाने में काफी सुविधा मिलती थी। ट्रेन का संचालन शाहजहांपुर से बंद होने के बाद व्यापारियों को सामान लाने-ले जाने में परेशानी के साथ अतिरिक्त समय और परिवहन खर्च उठाना पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि ट्रेन का संचालन फिर शाहजहांपुर से शुरू होने पर स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें