फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिना जानकारी के कर्ज निकालने वालों को जेल भेजने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बंडा के गांव कुइयां महोलिया निवासी बलवीर सिंह ने फर्जी रूप से कर्ज निकाले जाने के आरोप में बंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही नामजदों को जेल भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दिव्यांग हैं और कैंसर से पीड़ित हैं। 26 दिसंबर 2025 को सिंधौली निवासी कुलदीप ने उनसे तीन किलाेवॉट का सोलर पैनल लगवाने के लिए कहा था। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ 18 फरवरी को पैनल का सारा सेट रखकर उनसे 5000 रुपये ले लिए।
इतनी ही धनराशि कुछ दिन बाद फिर ली। इस बीच कुलदीप ने मोबाइल पर आए ओटीपी लेकर सुमित नामक युवक को दिए। सुमित ने कॉल कर कई बार ओटीपी मांगी। आरोप है कि पांच अप्रैल को उनके बैंक खाते से 7477 रुपये कट गए। पता चला कि उनके नाम पर 4,25000 रुपये, 3,80000 और 4,05680 रुपये कर्ज लिया गया है। आरोप लगाया कि कुलदीप, सुमित, विपिन ने उनके नाम पर कर्ज निकाल लिया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें