कलक्ट्रेट परिसर में नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान और
शाहजहांपुर। लोहारों वाला चौराहा से अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें लोहारों वाले चौराहा पर ध्वस्तीकरण प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर निगम के अधिकारियों ने लोहारों वाला चौराहा पर बिना किसी को सूचना दिए घर-मकान व दुकानों में सीमांकन शुरू करा दिया। यहां रहने वाले लोग वर्षों से नाला-नालियों के पीछे बने आवासों में रह रहे हैं। नगर निगम की ओर से सड़क चौड़ीकरण की प्रकिया में नाले व नालियों के पीछे बने घर व दुकानों के मूल ढांचों में यदि कोई क्षति होती है, तो उनको उचित मुआवजा का भुगतान किया जाए।
नगर निगम की ओर से किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई पूर्व सूचना देकर कराई जाए। इस दौरान राजा, मोहित, जावेद, सुल्तान, सलमान सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद