फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र का आरंभ 22 सितंबर से होगा। माता रानी इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी। यह जनमानस के लिए विशेष हितकर होगा।
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर मंदिरों और घरों में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दुर्गा मंडी के पुजारी पंडित अरुण शुक्ला ने बताया कि सोमवार से मंगलवार तक लगातार व्रत, बुधवार नवमी को कन्या भोज करवाकर व्रत का पारण कर लेना श्रेयस्कर होगा। तभी नवरात्र पूर्ण होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कलश स्थापना सूर्योदय से पूर्व ऊषाकाल में या फिर अभिजित मुहूर्त दिन में साढ़े 11 बजे से साढ़े बारह बजे तक किया जा सकता है। महाष्टमी व्रत 30 सितंबर और महानवमी व्रत एक अक्तूबर व विजयदशमी का पर्व दो अक्तूबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें