खुटार। गांव सुजानपुर का प्राथमिक स्कूल बंद कर दिया गया है। अभिभावकों का आरोप है कि उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई है कि उनका स्कूल किस गांव के स्कूल में विलय किया गया है। इसको लेकर गांव के लोगों ने शनिवार को स्कूल में प्रदर्शन कर स्कूल को बंद नहीं करने की मांग की।
शनिवार सुबह नौ बजे काफी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मौजूद प्रधान सतनाम सिंह, भागीराम, सुनील कुमार, बाबूराम, बेला देवी, गेंदा देवी, राकेश कुमार, महेश, पवन, इतवारी लाल, राजीव, चेतराम, अमित, श्रीराम आदि ने बताया कि शिक्षक ने उनको यह बताया है कि स्कूल बंद कर दिया गया है, लेकिन यह नहीं बताया जा रहा है कि स्कूल को किस स्कूल में विलय किया गया है। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल को बंद किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संवाद