फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लंबित वेतन और सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बीएसए को ज्ञापन देते राष्ट्रीय शै​क्षिक महासंघ के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षकों के लंबित वेतन, एरियर और सेवा संबंधी समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के वेतन और सेवा संबंधी मामलों का लंबे समय तक लंबित रहना चिंताजनक है। जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ने 68,500 शिक्षक भर्ती के एमआरसी प्रकरणों से संबंधित शिक्षकों का मानव संपदा पोर्टल पर विवरण पूरा कराने और वरिष्ठता व पदोन्नति सूची में नियमानुसार शामिल करने की मांग की। जिला संगठन मंत्री अंकुर त्रिपाठी विमुक्त, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, श्रेयश चंद्र सक्सेना, जनार्दन शर्मा, नवनीत सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें