फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डंपर से टकराई कार...महापौर की दो ननदों समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
जलालाबाद में शाहजहांपुर हाईवे पर क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात गांव ककरहा के सामने डंपर से टकराकर स्कॉर्पियो कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की बेटियों और महापौर अर्चना वर्मा की ननद अंजली वर्मा व अनीता वर्मा समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अंजली वर्मा जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं हैं। वह पिछले कई महीनों से अपनी बहन अनीता वर्मा के साथ मिर्जापुर थाना क्षेत्र के मौजमपुर गांव निवासी अपने मौसा सुरेंद्र राजपूत के घर रह रहीं हैं। बृहस्पतिवार को कलक्टरगंज निवासी सुखबीर राजपूत के बेटे सनोज राजपूत के बेटे का जन्मदिन था।
इसमें शामिल होने के लिए शाम को अंजली और अनीता स्कॉर्पियो कार से कलक्टरगंज गईं थीं। वाहन सुरेंद्र राजपूत का पोता अंश चला रहा था। उसकी बहन सानिका भी साथ थी।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े दस बजे चारों स्कॉर्पियो से मौजमपुर लौट रहे थे। कार्यक्रम स्थल से करीब दो किलोमीटर आगे ककरहा गांव के पास डंपर चालक वाहन को बैक कर रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो डंपर से टकरा गई। हादसे में अंजली, अनीता, अंश और सानिका घायल हो गए। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।

परिवार में सबसे छोटी हैं अंजली


मूलरूप से क्षेत्र के हारगुरैया गांव निवासी स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा की बहू अर्चना वर्मा शाहजहांपुर की महापौर हैं। राममूर्ति सिंह वर्मा की चार संतानों में राजेश वर्मा सबसे बड़े, अनीता वर्मा दूसरे और ब्रजेश राजपूत तीसरे नंबर पर हैं। वर्ष 1997 में सड़क हादसे में ब्रजेश राजपूत की मौत हो गई थी। अंजली वर्मा सबसे छोटी हैं। अंजली की शादी आगरा और अनीता की शादी बुलंदशहर के डिबाई में हुई है।
-
हादसे में घायल युवक की मौत



पुवायां। सड़क हादसे में 22 जून को घायल हुए गांव मझिगवां के रामसरन के पुत्र सर्वेश कुमार की मौत हो गई। रामसरन ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र 22 जून को सांड़ाें को बचाने की कोशिश में बाइक से गिरकर घायल हो गया था। उन्होंने 12 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 15 अक्तूबर को अचानक सर्वेश की हालत बिगड़ गई। वह पुत्र को इलाज को ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस बीच उसकी मौत हो गई। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि सूचना के आधार पर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया गया है। संवाद

कार की टक्कर से किशोरी घायल
पुवायां। गांव बनिगवां निवासी लज्जावती ने बेटी को कार से टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 10 अक्तूबर को उनकी 13 वर्षीय बेटी दिव्या साइकिल से पुवायां-बंडा रोड पर जा रही थी। सबली कटेली के पास कार चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दिव्या गंभीर घायल हो गई। कई दिन तक उसका इलाज चला। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद

ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार समेत तीन घायल



तिलहर। मोहल्ला निजामगंज में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक और साइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा छोड़कर भाग गया।



मदनापुर क्षेत्र के नारायनपुर निवासी मुकेश बाइक से तिलहर आ रहे थे। गुनगुन मैरिज लॉन के पास ई-रिक्शा से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में मुकेश के अलावा फिरोजपुर गोटिया निवासी भगवान शरण और जोधपुर नवादिया निवासी रघुराज सिंह घायल हो गए। दोनों साइकिल से जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा और ई-रिक्शा कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिली है। ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। संवाद

बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल



बंडा। साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे गांव पटना निवासी बुजुर्ग इरशाद को बाइक से टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वह शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पड़ोसी गांव रनमस्तपुर बुजुर्ग में लगी साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेकर पैदल घर लौट रहे थे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें