फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग, पोस्टमॉर्टम हाउस पर हंगामा

विज्ञापन
उमेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/तिलहर। तिलहर क्षेत्र के गांव नबियापुर निवासी 25 वर्षीय उमेश की मौत के मामले में बृहस्पतिवार दोपहर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमॉर्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया। हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सड़क पर जाकर जाम लगाने की कोशिश भी की। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद पुलिस ने चार आरोपियों के पकड़े जाने की बात कहते हुए सभी को शांत कराया
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उमेश डड़िया बाजार में बाइक मिस्त्री की दुकान पर काम करते थे। एक अगस्त को गांव के राममूर्ति की सोलर प्लेट चोरी हो गई थी। उसने उमेश पर चोरी का आरोप लगाया था। आरोप के आधार पर पुलिस बेटे को पूछताछ के लिए ले गई थी। आरोप है कि बेटे के साथ मारपीट भी की गई, फिर छोड़ दिया गया।
बुधवार सुबह से लापता उमेश का शव देर शाम गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। उसके पैर जमीन से छू रहे थे। गले के साथ पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। गले में बान का फंदा पड़ा हुआ था। आरोप है कि भाई उमेश ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसे मारकर लटका दिया गया है। सर्वेश का कहना है कि पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जब तक पांचवां आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। बाद में पुलिस ने सभी को शांत किया।
विज्ञापन


मौत से पूर्व भाई ने भेजी थी रिकाॅर्डिंग
परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों की शिकायत के बाद पुलिस उमेश को घर से उठाकर ले गई थी और उसके साथ मारपीट की थी। पिटाई के डर से उमेश ने चोरी की घटना कबूल की थी। बताया कि मरने से पहले उमेश ने अपने भाई को एक रिकॉर्डिंग भेजी थी। कहा था कि ग्रामीणों ने उसे पीटा है। मां रामवती ने बताया कि वह दवा लेने के बाद शहर में बेटी के घर रुक गईं थीं। वह उनके तीन बेटों में छोटा था। शादी नहीं हुई थी।


पकड़े गए पांच में चार आरोपी, एक की तलाश
पुलिस ने उमेश का पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने सर्वेश की तहरीर के आधार पर गांव के राममूर्ति, उसके बेटे अशोक, देवेंद्र, प्रेमचंद्र व सत्यभान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो अगस्त को उन लोगों ने ही उमेश पर सोलर प्लेट चोरी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि अशोक के अलावा सभी आरोपी पकड़ लिए गए हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

उमेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें