फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उलटी दिशा में चलने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दशहरा के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात अव्यवस्था को देखते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को मांगपत्र देकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने उलटी दिशा में तेज रफ्तार चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सचिन बाथम ने कहा कि कई युवक तेज रफ्तार में गलत तरीके से दोपहिया वाहन चलाने के साथ तीन-तीन सवारियां बैठा रहे हैं। इससे वाहन चालक खुद चोटिल होने के साथ पैदल चल रहे लोगों और उनके परिवारों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं।
पत्र में सभी चौराहों, मेला स्थलों और मंदिर मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। व्यापारी नेता ने आरोप लगाया कि इन मार्गों पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। ई-रिक्शा के कारण भी कई मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें